गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नई आवासीय टाउनशिप हरनंदीपुरम से प्रभावित किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों ने सर्किल रेट न बढ़ने को लेकर विरोध किया। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सर्किल रेट बढ़ाने का मांग उठाई। हरनंदीपुरम किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसान सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने कहा कि सर्किल रेट न बढ़ने से किसानों का शोषण हो रहा है, ऐसे में जरूरत पड़ी तो किसान आंदोलन करेगा। आरोप है कि हरनंदीपुरम आवासीय योजना की वजह से जीडीए के कहने पर जिला प्रशासन ने पूरे गाजियाबाद के कृषि भूमि के सर्किल रेट पर रोक लगा दी, जबकि प्रदेश में मुख्यमंत्री के आदेश पर सभी जिलों में सर्किल रेट में वृद्धि की गई। संघर्ष समिति के सह सचिव दक्ष नागर मथुरापुर ने कहा कि किसानों ने पू...