गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, अगस्त 23 -- गाजियाबाद में नई हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए जमीन की बाधा एक महीने में दूर करने की तैयारी है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) इसके लिए किसानों से सहमति बनाने में जुटा है। सहमति नहीं बनने पर प्राधिकरण प्लान बी के तहत योजना बनाकर भूमि अधिग्रहण करेगा। योजना से जुड़ा प्रस्ताव 27 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जा सकता है। राजनगर एक्सटेंशन के पास मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत नई टाउनशिप हरनंदीपुरम योजना बनेगी। पहले चरण में पांच गांव की करीब 350 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप बसाने की योजना है। पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा दर पर जमीन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। फिर जीडीए ने किसानों से सहमति बनाना शुरू किया। प्राधिकरण ने किसानों से पांच हेक्टेयर से अधिक जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.