हरदोई, फरवरी 20 -- हरदोई। ट्रेनों और रेलवे परिसरों में बढ़ती अवैध वेंडरिंग पर रोक लगाने और यात्रियों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी और जीआरपी ने संयुक्त रणनीति तैयार की है। इस संबंध में आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिंह और जीआरपी के एडीजी डी. प्रकाश के बीच अहम बैठक में अधिकारियों ने माना कि ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण अधिकृत कैटरिंग कर्मियों को खानपान सेवा देने में कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सीमित स्थान में खाद्य सामग्री का सुरक्षित भंडारण, समय पर वितरण और बढ़ती मांग को पूरा करना चुनौतीपूर्ण होता है। इस स्थिति का फायदा उठाकर कई अनधिकृत वेंडर बिना लाइसेंस के निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ बेचते हैं। इससे यात्रियों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ता है। अधिकारियों ने व...