हरदोई, फरवरी 22 -- पिहानी, संवाददाता। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक पर सवार दो युवकों की शुक्रवार की रात रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस दुर्घटना की खबर से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि थानाक्षेत्र के कल्याणी गांव निवासी श्यामाकुमार गांव के ही सरविन्द सक्सेना के साथ गांव से बिरमा खेड़ा मजरा मदरावा गांव में बारात में शामिल होने जा रहे थे। शादी सरविन्द के परिवारिक भतीजे ली थी। हरदोई रोड पर झौनीपुरवा गांव के निकट अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में श्यामकुमार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल सरविन्द को पुलिस ने पिहानी सीएचसी भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शादी के माहौल में जब दोनो युवकों की मौत की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल सीएचसी पहुंच गए और जांच पड़ताल की।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.