लखनऊ, मार्च 8 -- आवास एवं विकास परिषद मुख्यालय पर हुई बोर्ड बैठक में न्यू जेल रोड पर आवास एवं विकास की नई योजना को सौमित्र विहार नाम दिए जाने पर मुहर लगा दी गई। इस योजना को इसी महीने में लांच किया जाएगा। हरदोई रोड पर आम्रपाली योजना के सेक्टर एच-6 में निर्माणाधीन आम्रपाली एन्क्लेव को फिर से शुरू किया जाएगा। इससे पहले यहां बनने वाले फ्लैट्स की मांग को लेकर सर्वे किया जाएगा। प्रमुख सचिव आवास पी गुरू प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए आवास आयुक्त बलकार सिंह ने बताया कि न्यू जेल रोड पर आवास एवं विकास परिषद जो योजना लाई जा रही है, उसका नाम सौमित्र विहार रखने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में लाया गया, जिस पर सहमति बन गई। अब यह योजना सौमित्र विहार के नाम से जानी जाएगी। अपर आवास आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.