हरदोई, जून 1 -- हरदोई। हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र के दहिंगवां निवासी एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। दहिंगवां निवासी रेखा यादव ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक अज्ञात नम्बर से उसकी वीडियो और वाइस काल के माध्यम से बात होती रही। कुछ समय के बाद फोन करने वाले ने उसको अपनी बहन मानकर उसे एक बड़ा उपहार भेजने की बात कही। इसके अगले दिन ही उसे एक नए नंबर से फोन आया। इसमें फोन करने वाले ने खुद को कस्टम विभाग का ऑफिसर बताते हुए अपना गिफ्ट में भेजा गया बेशकीमती सामान रिसीव करने और उसका सरचार्ज के नाम पर बीस हजार दो सौ रुपये जमा करने की बात कही। इसके चलते उसने फोन पे के माध्यम से उक्त रकम को ट्रांसफर कर दी। विवाहिता का आरोप है कि पैसा देने के बाद से कोई भी फोन नम्बर रिसीव नहीं हो रहा है। जब उसे खुद के ठग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.