नई दिल्ली, मई 13 -- यूपी के हरदोई जिले में हादसा हो गया है। यहां अरवल थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर चैन सिंह गांव से सोमवार रात तरबूज तोड़कर लौट रहे परिवार की छोटी नाव (डोगा) रामगंगा नदी में पलट गई। नाव में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। चार लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन तीन बच्चों का पता नहीं चला। करीब तीन घंटे बाद भाई-बहन समेत तीन शव मिल गए हैं। तीसरा शव किशोरी का है जो 15 घंटे चले सर्च अभियान के बाद बाद मिला। खैरुद्दीनपुर चैन सिंह गांव निवासी दिवारी लाल की नदी के किनारे दूसरे छोर पर तरबूज की खेती है। सोमवार शाम को एक ही परिवार के सात लोग नदी पार कर दूसरे छोर पर पहुंचे और तरबूज तोड़कर डीसीएम में लदवाए। इसके बाद छोटी नाव से गांव लौटने लगे। रात करीब आठ बजे नाव नदी में पलट गई। उस पर दिवारी लाल, उनकी बहन निर्मला, पत्नी सुमन, बेटी काजल, भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.