हरदोई, फरवरी 10 -- हरदोई, संवाददाता। शाहाबाद ब्लॉक स्थित बिलहरी गांव से सरकारी व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत भवन, जहां आमतौर पर विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर बैठकों का आयोजन होता है। उसी सरकारी परिसर में देर रात तक युवतियों को बुलाकर अश्लील गानों पर डांस कराया गया। बताया जा रहा है कि तेज आवाज में डीजे बजता रहा। नोटों की खुलेआम बारिश हुई और कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान न तो किसी ने कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की और न ही प्रशासन को इसकी कोई भनक लगी। सोमवार को घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा आयोजन ज...