पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- कलीनगर। घर से आई एक युवती ने हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाते देख वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। वहीं जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर आ गए। युवती की चप्पल और कपड़े पुल की रेलिंग से बरामद किए गए है। रविवार की सुबह कुछ लोगों ने देखा कि एक युवती ने हरदोई ब्रांच नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। यह देखकर लोग उसको देखने लगे। मामला आग की तरह फैला तो कलीनगर के अलावा माधोटांडा से काफी संख्या में लोग पहुंच गए। युवती को नहर किनारे तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इधर घटना की जानकारी होते ही युवती के परिजन भी मौके पर आए। कपड़ों और चप्पल से उसकी शिनाख्त 18 वर्षीय रोशनी पुत्री रमेश राजपूत के रूप में की। रोशनी तीन बहनें और एक भाई है। पिता मजदूरी करने के लिए हरियाणा गए हुए हैं। पिता को जानकारी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.