सीवान, मार्च 6 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड की कोइरीगावा पंचायत के हरदिया गांव में बुधवार को आदर्श ग्राम बनाने को लेकर अधिकारियों और ग्रामीणों की बैठक की गई। बैठक में बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद, बीपीआरओ सूरज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि प्रसाद अश्वनी सहित अन्य पदाधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड में आदर्श ग्राम बनने को लेकर अधिकारियों ने वहां उपस्थित लोगों से जानकारी लिया। बीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि आदर्श ग्राम में मिलने वाली तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसपर बहुत जल्द गांव का सर्वे कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत डब्लूपीओ, जिम निर्माण प्रवेश द्वार, रनिंग ट्रैक, कब्रिस्तान की घेराबंदी, शवदाह गृह निर्माण, स्नान गृह, मनरेगा हाल्ट, लाइब्रेरी, जल नल योजना का जोड़ना, शौचालय सोख्ता का निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.