पूर्णिया, फरवरी 14 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा के दोनों परीक्षा केन्द्रों पर इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन की सख्ती और सतर्क निगरानी के बीच परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के केन्द्राधीक्षक शमीम अख्तर ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 4 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं मदन आदर्श मध्य विद्यालय हरदा के केन्द्राधीक्षक राज किशोर यादव ने जानकारी दी कि उनके केन्द्र पर दोनों पालियों में कुल 15 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोनों केन्द्रों को मिलाकर कुल 19 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और किसी भी परीक्षार्थी की अनुपस्थिति दर्ज नहीं की गई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। केन्द्रों पर एएसआई अभिषेक कुमार, एएसआई राज कुमार सहित पुलिस बल की तै...