बरेली, मार्च 12 -- हरदासपुर में सड़क पर चल रही मंडी के वाहनों से दो घंटे जाम लगा रहा। वाहन जाम में फंसे रहे। गांव हरदासपुर में सड़क किनारे ही साप्ताहिक बाजार लगती है। मटर की मंडी लग रही है। मंडी में वाहनों की संख्या अधिक रहने से आंवला-शाहबाद मार्ग पर शाम होते ही जाम लग जाता है। शाम के समय लोग जाम में फंसे रहते हैं। यहां पुलिस चौकी होने के बाद भी पुलिस जाम खुलवाना जरूरी नहीं समझती। मंगलवार शाम भी रोज की तरह शाम छह बजे जाम लग गया जिसे आठ बजे पुलिस ने काफी मशक्कत से खुलवाया। हरदासपुर में लग रही मटर की मंडी के कारण आंवला-शाहबाद मार्ग पर जाम में फंसकर छात्र भी देर से घर पहुंचते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.