गया, जनवरी 28 -- बालू खनन से जुड़े मुद्दों को लेकर अपर जिला मजिस्ट्रेट (आपदा प्रबंधन) कुमार पंकज की अध्यक्षता में परैया प्रखंड में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान हरदासपुर बालू घाट के संचालन से उत्पन्न पर्यावरणीय प्रभावों पर विस्तार से चर्चा हुई। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने नदी कटाव, जलस्तर में गिरावट और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी अधिकारियों को दी। इस मौके पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि बालू खनन कार्य पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप ही किया जाएगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.