चंदौली, फरवरी 16 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के हरदहवा नई बस्ती में बरूआ नाला से हरदहवा मुख्य मार्ग तक बनी कच्ची सड़क पूरी तरह जर्जर होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। जिससे दर्जनों घरों में निवास करने वाले लोगों को आवागमन करने में बहुत काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के लिए यह मार्ग रोजमर्रा की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। बीस-पच्चीस वर्ष पहले बनाई गई कच्ची सड़क की आज तक मरम्मत नहीं कराए जाने से गांव के लोग लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। हल्की बारिश में यह सड़क दलदल में बदल जाती है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग फिसल कर चोटिल हो जाते है। वही स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया क...