नई दिल्ली, अगस्त 21 -- हरतालिका तीज का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। खासतौर से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे कई राज्यों में इसे सेलिब्रेट किया जाता है। हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह शृंगार कर तैयार होती हैं। इस दिन ज्यादातर महिलाएं साड़ी या सूट जैसे पारंपरिक परिधान पहनती हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि हिंदू धर्म में रंगों का बड़ा महत्व है। कहते हैं अगर हरतालिका तीज जैसे धार्मिक मौके पर कुछ खास रंग पहने जाएं, तो ये बहुत भाग्यशाली साबित होते हैं। इन रंगों को सुख, समृद्धि और खुशहाली अट्रैक्ट करने वाला माना गया है। आइए जानते हैं ये कौन से रंग हैं।लाल रंग है सुहाग की निशानी एक सुहागिन के लिए सबसे शुभ लाल रंग को माना...