चक्रधरपुर, अगस्त 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, गोईलकेरा, मनोहरपुर, सोनुवा तथा बंदगांव प्रखंड में मंगलवार को पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं हरतालिका तीज मनाएंगी। उस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य प्राप्ति और अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं तथा रात्रि में जागरण भी करती हैं। जानकारी के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा का विधान है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इधर, हरतालिका तीज व्रत को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाएं बाजार में पूजा सामग्री के साथ-साथ चूड़ियों की जमकर खरीदारी...