नैनीताल, अगस्त 25 -- नैनीताल, संवाददाता। हरतालिका तीज व्रत आज (मंगलवार) को मनाया जाएगा। इसी दिन गौतम गोत्र वाले सामवेदी ब्राह्मण तिवारी, तिवाड़ी, त्रिपाठी और त्रिवेदी रक्षाबंधन पर्व भी मनाते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार कई वर्षों बाद महालक्ष्मी राज योग का संयोग बन रहा है। नैनीताल निवासी आचार्य प्रकाश जोशी ने बताया कि यह विशेष योग मंगल और चंद्रमा की युति से निर्मित होता है। इसके अतिरिक्त इस दिन हस्त नक्षत्र, साध्य और शुभ योग भी बन रहे हैं, जो व्रत और पूजा के फल को कई गुना बढ़ाने वाले हैं। इस अवसर पर महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करती हैं। आचार्य जोशी के अनुसार, पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त प्रातः 5:56 से 8:31 बजे तक (2 घंटे 35 मिनट) रहेगा। हालांकि, उदयकाल में प्राप्त तिथि सूर्यास्त तक मान्य रहती है, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.