गोपालगंज, फरवरी 15 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ पुल के समीप रविवार को दो बाइकों की हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक इसी गांव का आदर्श कुमार सिंह बताया गया है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आदर्श कुमार सिंह और उसका एक दोस्त एक बाइक पर सवार होकर गांव में ही महाशिवरात्रि के अवसर पर लगे मेल को देखने के लिए मंदिर पर जा रहे थे। वह जैसे ही हरखुआ पुल के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार से बाइक की टक्कर उनकी बाइक से हो गई। जिससे आदर्श गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद उसके परिवार के सदस्य व दोस्तों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में पहुंचा।

हिंद...