पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के चार सदस्यीय टीम 15 दिसम्बर को पवित्र धर्म नगरी हरिद्वार पहुंची। साइकिलिस्ट विजय शंकर सिंह एवं राकेश कुमार पवन अपने सहयोगी निरंजन विद्यार्थी एवं अविनाश झा स्वस्थ भारत, मस्त भारत उद्देश्य के तहत मंगलवार के सुबह हरिद्वार के पवित्र हरकी पौड़ी गंगा घाट पहुंचे। इन प्रसिद्ध पवित्र स्थान पर स्नान- ध्यान, पूजा पाठ करके गंगाजल उठाकर साइकिल से बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग को जलाभिषेक करने निकल पड़े हैं। मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि हमारे पीडीसीए एवं श्रीराम सेवा संघ के द्वारा सावन माह में प्रत्येक वर्ष बाबा धाम के पैदल कावंरिया मार्ग कटोरिया के पास शिविर लगाकर बाबा भोलेनाथ के भक्तों का अनवरत सम्यक सेवा किया जाता है।

हिंदी हि...