हरिद्वार, दिसम्बर 3 -- मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बुधवार को टीम के साथ हरकी पैड़ी और रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में करीब 45 अस्थाई दुकानों को हटाया। वहीं, मेलाधिकारी ने ज्वालापुर और शिवालिक नगर में कुंभ निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बुधवार को मेलाधिकारी ने कुंभ निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने भाईचारा ढाबा चौक से शिवालिक नगर चौक तक चार किलोमीटर मुख्य सड़क के चौड़ीकरण और फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग टाईल्स काम का निरीक्षण किया। यहां सड़क सात मीटर चौड़ी है। सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने का काम 11.82 करोड़ की लागत से जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.