हरिद्वार, जनवरी 29 -- मौनी अमावस्या पर हरकी पैड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालु सुबह से ही गंगा घाटों पर आने लगे थे। देर शाम तक श्रद्धालुओं का यह सिलसिला जारी रहा। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने घर परिवार और देश में खुशहाली की कामना की। बुधवार को मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने तांबे के लौटे में सिक्के और गंगा जल भर कर दान किया। तिल के लड्डू में सिक्के रखकर दान करने का महत्व है। मौनी अमावस्या पर पितृ दोष को समाप्त करने के लिए पितरों के निमित दान किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.