संभल, फरवरी 1 -- संभल। हयातनगर और कैलादेवी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते तीन दिनों के भीतर दोनों थाना क्षेत्रों में 20 से अधिक स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चोरों का मुख्य निशाना किसानों के नलकूप बन रहे हैं। नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया जा रहा है। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचते हैं तो उन्हें चोरी की जानकारी मिलती है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र के लोग रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।...