नई दिल्ली, मार्च 24 -- आईपीएल में मुंबई इंडियंस का पहला मैच विग्नेश पुथुर के लिए यादगार बन गया। उन्होंने अपने बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। अब विग्नेश के माता-पिता की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। गौरतलब है कि विग्नेश पुथुर ने आईपीएल के डेब्यू मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन विकेट झटक कर प्रभावित किया। मुंबई की टीम रविवार को खेले गये इस मैच को चार विकेट से हार गई, लेकिन केरल के 24 साल के वामहस्त स्पिनर ने अपनी काबिलियत से करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी को भी प्रभावित किया। पुथुर को मैच के बाद धोनी से मिली तारीफ और शाबाशी लंबे समय तक याद रहेगी। रात में किया फोनपुथुर के पिता सुनील कुमार पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं। उन्होंने कहाकि हमने कभी नहीं सोचा था कि वह पहले मैच में ही खेलेगा। हम बहुत खुश हैं। हमने कभी नहीं सोचा था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.