बिजनौर, अगस्त 25 -- शांतिकुज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद मे पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया। जिसमें साधकों ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ उठाया। गायत्री शक्तिपीठ जोनल कार्यालय नजीबाबाद में पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आसोजन किया गया। कथा वाचक, गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि कथा व्यक्ति की व्यथा हर लेती है। युग ऋषि वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पं श्री रामशर्मा आचार्य द्वारा रचित प्रज्ञा पुराण 18 पुराणों का सार है। पावन प्रज्ञा पुराण कथा प्रज्ञा अर्थात सदबुद्धि, सदविवेक की कथा है। भारत की संयुक्त परिवार व्यवस्था महान व्यवस्था थी दादा-दादी-नाना-नानी की गोद में बैठकर महापुरुषों की कथाएं सुनकर व्यक्ति महान बनता था। बुजुर्गो की सेवा करें। गृहस्थाश्रम सबसे बड़ा आश्रम है जिसमें संयम सेवा और सहीष्णुता की साधना करनी पड़ती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.