लोहरदगा, मई 16 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा के झारो चट्टी स्थित ब्रह्मकुमारी पाठशाला द्वारा प्रधान भ्राता महावीर उरांव के आवासीय परिसर में ग्रामवासियों में आध्यात्मिक जागृति लाने के उद्देश्य से आध्यात्मिक शक्ति द्वारा सुखमय समाज का नव निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी सीमा बहन ने कहा कि हम सब एक ही परमपिता परमात्मा शिव की संतान हैं। इस नाते हम सब आपस में भाई बहन हैं। यह जान जाए तो उनसे हम सारी शक्तियां अपने जीवन में भर सकते हैं। इससे हमारा जीवन सुख शांति से भरपूर हो जाएगा। आज हमारे परिवार में तथा समाज में जो बैर भाव की भावनाएं बढ़ रही हैं, उसे आत्मज्ञान के द्वारा समाप्त किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि यह आध्यात्मिक संस्था अपने विभिन्न प्रभागों के द्वारा लोगों को प्रशिक्षित कर एकता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.