मेरठ, दिसम्बर 6 -- मेरठ। आर्य समाज सदर के 150 वर्ष पूरे होने पर सदर आर्य समाज में वेद प्रचारक समारोह आयोजित किया। शुक्रवार को आचार्य जगदीश वाचस्पति ने देव यज्ञ कराया। यजमान आनंद जौहरी, अशोक वर्मा और विरेंद्र मलिक रहे। भजन गायक अजय गर्ग ने भजनों का गुणगान कर महर्षि दयानंद का स्मरण किया। आर्य समाज थापर नगर के प्रधान राजेश सेठी ने प्रवचन करते हुए कहा कि महर्षि स्वामी दयानंद ने हिंदू जाति में आत्म सम्मान और अपने अस्तित्व के प्रति जागरूक कर इस जाति में प्राण प्रतिष्ठा की। कहा हम लोग अपने मूल वेद उपनिषद और दर्शन ग्रंथों से विमुख होकर पथ भ्रष्ट हो गए। आचार्य योगेश भारद्वाज ने कहा कि आर्य समाज को अपने अन्य हिंदू भाइयों को अपने साथ जोड़ने के लिए विनम्रता पूर्वक उनको आर्य समाज की उपासना पद्धति और सिद्धांतों का परिचय देकर उनको वेद पद पर आरुढ़ करने क...