नई दिल्ली, मार्च 17 -- औरंगजेब की कब्र को लेकर छिड़े विवाद के बीच पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत की संस्कृति सनातन और मुर्दों से लड़ने की नहीं है। उन्होंने कहा कि कब्र तोड़ना तालिबान का काम है। सनातन हमें इसकी अनुमति नहीं देता है। हम किसी का भी अपमान नहीं करते, हम सभी आत्माओं का सम्मान करते हैं। किसी के दिल और आत्मा को दुखाना भारत की संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांघी संजय राउत के साथ इस देश के एक और विभाजन की साजिश रच रहे हैं। मुरादाबाद पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत और सनातन की संस्कृति कभी ऐसी नहीं रही कि मुर्दों से लड़ें। इसलिए औरंगजेब की कब्र तोड़ने से सहमत नहीं हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत का इतिहास साहस और पराक्रम का है। छत्रपति शिवा जी,...