रांची, जून 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। ख्रीस्त राजा पल्ली हेसाग में रविवार को 113 बच्चों को पवित्र ढृढ़ीकरण संस्कार दिया गया। धर्मविधि आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने पूरी कराई। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही ईश्वर है और हमारा विश्वास है कि इस एक ईश्वर में तीन जन है। जैसे पानी तरल, ठोस और गैस के रूप में पाया जाता है और तीनों एक हैं। वैसे ही हमारे प्रभु पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा होते हुए भी एक हैं। इसी क्रम में जुबली क्रूस की उपासना की गई, जिसे आरागेट के पल्ली पुरोहित फादर बेसिल रुंडा ने हेसाग पल्ली पुरोहित फादर प्रदीप तिर्की के हाथों में सौंपा, जहां धूपबत्ती और माल्यार्पण कर क्रूस का स्वागत किया गया। वहीं, महिलाओं ने क्रूस को धोकर स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकालकर क्रूस को चर्च में स्थापित किया गया। मौके पर फादर अभय मिंज, फाद...