तेहरान, जनवरी 12 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने उनसे वार्ता की अपील की है। उनका कहना था कि हमने जब प्रदर्शनकारियों पर सख्त ऐक्शन लिए जाने के खिलाफ सैन्य दखल देने की धमकी दी तो ईरान ने वार्ता की मेज पर आने को कहा है। यही नहीं ट्रंप का कहना था कि हम सैन्य विकल्प खुले रखे हुए हैं और वार्ता के लिए भी तैयार हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची का भी बयान आया है। उनका कहना है कि हमारा देश जंग के लिए भी तैयार है, लेकिन संवाद करने में भी कोई परेशानी नहीं है। तेहरान में विदेशी राजनयिकों से बातचीत के दौरान अराकची ने अमेरिका को सीधी चुनौती भी दी। दरअसल ट्रंप ने कहा था, 'उन्होंने मुझे वार्ता के लिए कॉल किया। कल की बात है कि ईरान का कॉल आया था। वे चाहते हैं कि बातचीत की जाए। मुझे लगता है कि वे अमेरिका से मार खाकर...