नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- इंडिगो क्राइसिस के बाद हवाई सेवा देने वाली अन्य कंपनियों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाटेड(जेडीयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी भड़क गए हैं। उन्होंने डीजीसीए को सस्पेंड करने और इंडिगो एयरलाइंस का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। केसी त्यागी ने मनमाना किराया नहीं वसूलने और मजबूरी का फायदा उठाकर ली गई अतिरिक्त राशि की वापसी की मांग को लेकर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। एयर इंडिया ने सात दिसम्बर को उनकी बेटी से मुंबई का किराया 41 हजार रुपए वसूल लिया जबकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 15 सौ किलोमीटर के लिए अधिकतम किराया 15 हजार तय कर दिया है। न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के डिबेट में केसी त्यागी ने बताया कि उनकी बेटी को परीक्षा देने मुंबई जाना था जिसके लिए उन्होंने 15 दिन पहले इंडिगो एयर लाइंस...