खगडि़या, अगस्त 20 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि आगामी 7 सितंबर को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के संरक्षक एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी एवं हिंदुस्तान अवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन खगड़िया आएंगे। इसको लेकर मंगलवार को शुंभा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता का एक दिवसीय बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 सितंबर को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के जितना मांझी एवं डॉ संतोष कुमार सुमन का अलौली में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम के नेतृत्व जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार शास्त्री व जिलाध्यक्ष रामबली राम ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओंं से भाग लेने की अपील की। बैठक में सरोज सदा पूर्व जिलाध्यक्ष आनंदी सदा, प्रखंड अध्यक्ष अलौली रामचंद्र सदा...