पटना, मार्च 9 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने एनडीए सरकार पर बिहार में 16 प्रतिशत आरक्षण की चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने रविवार को कहा कि हम आरक्षण की लड़ाई लड़ेंगे और इसे मुकाम तक पहुंचाएंगे। वे रविवार को पटना जिला राजद की ओर से पार्टी कार्यालय के समक्ष आयोजित एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार के दौरान बढ़ाए गए 65 प्रतिशत आरक्षण को लागू किए जाने के मुद्दे पर धरना का आयोजन किया गया था। मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 17 महीने की महागठबंधन सरकार ने 49.5 प्रतिशत से आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया था। आरोप लगाया कि केन्द्र की एनडीए सरकार ने 10 महीने तक इसे 9वीं अनुसूची मे नहीं डाला। बाद में, केस में फंसाकर 16 प्रतिशत आरक्षण से पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, आदिवासी समाज को वंचित कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.