प्रयागराज, मई 3 -- सेंट जोसेफ कॉलेज में शनिवार को तीन पुराछात्रों व सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्तियों का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा, न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ रहे। कक्षा सात के विद्यार्थियों ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य वाल्टर डी सिलवा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। शिक्षिका लिंडा गैफनी ने न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा के विद्यालय में बिताए समय के बारे में बताया। उनकी उपलब्धियों को भी गिनाया। न्यायमूर्ति ने अपने संबोधन में ग्रुप कप्तान अच्युत सिन्हा को धन्यवाद दिया। बच्चों को हमेशा ऊंचा सोचने की प्रेरणा दी। कॉलेज की शिक्षिका एन्सी थामस ने न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की रुचि की जानकारी दी। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने कहा कि हमेशा सकारात्मक सोच रखें। स्कूल आप की...