पीलीभीत, अगस्त 11 -- पीलीभीत। पूर्व लोस कैंप कार्यालय में समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई। साथ ही उन्हें शोषित और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करने वाली शख्सियत बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करतेह हुए जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी का जीवन संघर्षमय और कमजोर व वंचितों के अधिकारियों की आवाज उठाने के लिए समर्पित रहा। उनके साहस, संघर्ष और न्याय से प्रेरणा ली जा सकती है। जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने कहा कि फूलन देवी की जयंती पर हम उनके योगदान को याद करते हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करते हैं। जिला उपाध्यक्ष रूपराम कश्यप, सुयस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने भी उनके आदर्शों को याद किया। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र, सतेन्द्र मौर्या, जिपं सदस्य असलम जावेद अंसारी, हाजी अकबर अहमद अंस...