धनबाद, फरवरी 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सरायरोला थाना मोड़ स्थित प्रभुनाथ महतो चौक पर प्रभुनाथ महतो की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे झामुमो के सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि प्रभुनाथ महतो की कमी अबतक हमलोग पूरी नहीं कर पाए हैं। उनके विचारों को लेकर आगे बढ़ेंगे। वे पार्टी के सच्चे सिपाही थे। बुधवार को श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने की व संचालन देबू महतो ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खड़े रहते थे। केंद्रीय सदस्य रमेश टुडू ने कहा कि प्रभु नाथ महतो हमेशा मेरे बड़े भाई व अभिभावक थे। केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो ने कहा कि वे एक अच्छे नेता थे व हमेशा मार्गदर्शक रहे। इसके बाद उनकी आदमकद प्रतिमा का केंद्रीय सदस्य रमेश टुडू और जिलाध्यक्ष ने शिलान्यास किया। मौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.