नई दिल्ली, जनवरी 20 -- टी20 विश्व कप शुरू होने में अब गिनती के दिन बचे हैं लेकिन इसमें बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक का समय दिया है कि वह स्पष्ट करे कि भारत में विश्व कप के मैच खेलेगा या नहीं। अगर बांग्लादेश भारत नहीं आने का फैसला करता है तो उसकी जगह पर किसी नई टीम को विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा। दूसरी तरफ बीसीबी ने आईसीसी की तरफ से खुद को मिले ऐसे किसी डेडलाइन से इनकार किया है। बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड से रिलीज करने के बाद से ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड नखरा दिखा रहा है। उसे टी20 विश्व कप के अपने सारे ग्रुप मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं लेकिन उसने आईसीसी से मांग की है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.