नई दिल्ली, जून 22 -- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत को पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों के मामले में हर समय सुगमता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। बिना अधिक विवरण साझा किए जयशंकर ने कहा, ''आखिरकार, हमारे प्रत्येक पड़ोसी को यह समझना चाहिए कि भारत के साथ काम करने से आपको लाभ होगा और भारत के साथ काम न करने की एक कीमत चुकानी पड़ेगी।'' विदेश मंत्री ने 'डीडी इंडिया' पर आयोजित एक संवाद सत्र के दौरान कहा, ''कुछ लोगों को इसे समझने में अधिक समय लगता है, जबकि कुछ लोग इसे बेहतर समझते हैं। बेशक इसका एक अपवाद पाकिस्तान है, क्योंकि उसने अपनी पहचान सेना के तहत परिभाषित की है और उसमें शत्रुता का भाव है। इसलिए यदि आप पाकिस्तान को एक तरफ रख दें, तो यह तर्क हर जगह लागू होगा।'' जयशंकर ने शनिवार रात अपने 'एक्स' हैंडल पर लगभग एक घंटे की बातचीत का लिंक साझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.