संवाददाता, जनवरी 7 -- यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा सीट से भाजपा के विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने पब्लिक के बीच कुछ ऐसा कह दिया कि अब लोग इसका वीडियो वायरल कर रहे हैं। वायरल वीडियो में विधायक विनोद शंकर अवस्थी यह कहते नजर आ रहे हैं-'हमें तो शर्म आती है। जनपद के कई जनप्रतिनिधि कई बार विधानसभा में सवाल उठा चुके हैं लेकिन जिले में ह्रदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई।' हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो मंगलवार को लखीमपुर के ईसानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। यहां डिलीवरी के लिए लाई गई एक महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद अस्पताल पर हंगामा हो गया था। सूचना पर विधायक विनोद शंकर अवस्थी वहां पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने उनसे स्वास्थ्य विभाग की लचर सेवाओं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.