रांची, जून 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्र सेविका समिति, झारखंड प्रांत की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा रांची में आयोजित 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। शिविर में झारखंड के 20 जिलों से पधारीं 225 सेविका बहनों ने भाग लिया। शिविर को अखिल भारतीय स्तर की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सुनीता हल्देकर, चित्रा ताई जोशी एवं नीता बा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। क्षेत्र संपर्क प्रमुख पदमा देवी का निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा। समारोह की मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका चित्रा ताई जोशी ने कहा कि भारत माता हमारी प्राणशक्ति हैं। हमारी भौतिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति वह स्वयं करती हैं। हमें अपने जीवन का प्रत्येक क्षण और प्रत्येक कर्म भारत माता के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.