नई दिल्ली, अगस्त 1 -- बिहार में चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट को लेकर चल रहे गहन पुनरीक्षण का विपक्ष की ओर से विरोध हो रहा है। संसद में इसके खिलाफ विपक्षी दलों का लगातार आंदोलन जारी है। इसके अलावा विपक्ष की ओर से सदन में भी इसकी चर्चा की मांग हो रही है। इस बीच राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर बड़ी चीजें हाथ लगी हैं, जिनका खुलासा हुआ तो चुनाव आयोग नहीं दिखेगा। राहुल गांधी ने कहा, 'हमें मध्य प्रदेश में संदेह था, लोकसभा चुनाव में संदेह था। महाराष्ट्र में हमारा शक और बढ़ गया। राज्य विधानसभा चुनाव के स्तर पर हमें लगा कि वोटों की चोरी हुई है। फिर हमने शोध किया। हमने अपने स्तर पर जांच कराई, जिसमें 6 महीने लगे। हमें जो मिला है, वह एटम बम है। वह जब फट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.