संभल, दिसम्बर 5 -- तहसील क्षेत्र के ऐचोडा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में आयोजित श्री कल्कि महोत्सव में धर्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। आचार्य रामभद्राचार्य ने कहा कि भगवान कल्कि का जरूर अवतार होगा। अपने वंश पर गर्व करना चाहिए जो नहीं करता वह बहुत गलत करता है। अपने वंश पर, अपने देश पर और अपने परिवेश पर गर्व करना चाहिए। श्री कल्कि महोत्सव के चौथे दिन सवेरे कल्कि पुरम में योग शिविर का आयोजन किया गया। जहां साधु संतों के साथ साथ काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने योग किया। इसके बाद मनोरथ सिद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम शामिल रहे और उनके साथ कई अन्य श्रद्धालुओं व साधु संतों ने यज्ञ में आहुतियां देकर लोक कल्याण व विश्व शांति की कामना की। धाम में दोपहर को दीप प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.