हमीरपुर, सितम्बर 19 -- हमीरपुर, संवाददाता। जलालपुर थानाक्षेत्र के बरखेड़ा गांव में गुरुवार की देर रात सांप के डंसने से पांच बच्चों के पिता की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने परिवार की माली हालत को देखते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। बरखेड़ा गांव निवासी 47 वर्षीय किसान खूबचंद्र प्रजापति गुरुवार की रात करीब 11 बजे खाना खाकर घर में लेटे थे। तभी अचानक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल हमीरपुर भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद खूबचंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र रोहित ने बताया कि पिता के नाम तीन बीघा जमीन है। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी भी करते थे। अब उनके जाने से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मृतक अपने पीछे 45 वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.