हमीरपुर, मार्च 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक के झपकी लगने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चालक की दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे चालक को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव मोर्चरी पहुंचा दिया है। घटना से चालक के घर कोहराम मचा हुआ है। घटना कुरारा कस्बे के भगत तालाब के पास घटी। थानाक्षेत्र के रघवा गांव निवासी राजेश यादव का 19 वर्षीय पुत्र प्रियांशु उर्फ धनंजय अपने निजी ट्रैक्टर से रघवा गांव के पास से मिट्टी की खोदाई कर कस्बे के प्लाटों में सप्लाई कर रहा था। देर रात इस काम में कई ट्रैक्टर ट्रालियां लगी हुई थी। तड़के 5.30 बजे के आसपास जब प्रियांशु ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी लोड करके कुरारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.