बांदा, जनवरी 19 -- बांदा संवाददाता। आयुक्त की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। हमीरपुर में ब्लड सेपरेशन यूनिट कार्यवाही पूरी न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सोमवार को आयोजित बैठक में आरसीएच पोर्टल पर मंडल को चौथा स्थान पर मिलने पर उन्होंने अधिकारियों की प्रशंसा की। जिला चिकित्सालय हमीरपुर में ब्लड सेपरेशन यूनिट की अब तक कार्यवाही पूरी न करने पर चिकित्सा अधीक्षक को सचेत किया। मंडल के चारों जनपदों ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। इस पर प्रशंसा की। वहीं मानदेयकर्मियों के भुगतान लंबित होने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। एमबीबीएस चिकित्सकों के 35 रिक्त पदों पर चयन को निर्देशित किया। 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के 59,451आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रय...