हमीरपुर, अक्टूबर 8 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के पुराना बेतवा घाट मोहल्ले में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त युवक की दादी ही घर में थी। सवेरे नाती को फंदे से लटका देख दादी दहाड़ पड़ी। तब पड़ोसियों को खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुराना बेतवा घाट निवासी सुरेश सोनकर का 19 वर्षीय पुत्र मोहित डीजे बजाने का काम करता था। पिता ने बताया कि मंगलवार को मोहित किसी कार्यक्रम में डीजे बजाने गया था। वह अपनी ड्यूटी पर था। शाम को मोहित को फोन करके दादी के घर में अकेले होने की बात कहते हुए जल्दी घर पहुंचने को कहा था। लेकिन सुबह मोहित के फांसी लगाने की सूचना पड़ोसियों से मिली तो वह सन्न रह गया। युवक के फांसी लगाने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.