हमीरपुर, नवम्बर 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। मुस्करा थाना क्षेत्र के दामूपुरवा गांव में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार डंपर ने चाची और भतीजे को रौंद दिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। यहां से गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया। भतीजे ने झांसी पहुंचते ही दम तोड़ दिया्, जबकि चाची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मुस्करा थाना क्षेत्र के दामूपुरवा गांव की 40 वर्षीय रानी पत्नी जयनारायण साहू अपने 12 वर्षीय पारिवारिक भतीजे प्रिंस पुत्र सीताराम साहू के साथ शनिवार सुबह धान की कटाई करने गई थी। शाम करीब छह बजे दोनों वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों सड़क पर आए, तभी हमीरपुर की तरफ से राठ की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। इससे प्रिंस के दोनों और उसकी चाची रानी का एक पैर चकनाचूर हो गया ...