नई दिल्ली, मई 12 -- हमास ने कहा कि गाजा में अंतिम जीवित अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर को संघर्षविराम स्थापित करने, क्षेत्र में सीमा चौकियों को पुनः खोलने और खाद्य सहायता की आपूर्ति फिर से शुरू करने के प्रयासों के तहत रिहा किया जाएगा। चरमपंथी समूह के बयान में यह नहीं बताया गया कि अमेरिकी बंधक की रिहाई कब होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस सप्ताह होने वाले पश्चिम एशिया दौरे से ठीक पहले रविवार रात को यह घोषणा की गई। ट्रंप की इजराइल यात्रा की योजना नहीं है। अलेक्जेंडर एक इजराइली-अमेरिकी सैनिक है, जो अमेरिका में पला-बढ़ा। अलेक्जेंडर को सात अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमलों के दौरान बंधक बनाया गया था। बता दें कि गाजा में इजरायल अब भी हमले बंद नहीं किए हैं। बीती रात और रविवार को हुए इजराइली हमलों में 15 लोगों की मौत हो गई, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.