तेल अवीव, अक्टूबर 13 -- फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास की कैद में रहे इजरायल के 20 कैदी छूट गए हैं। पहले 7 कैदियों को हमास ने छोड़ा और फिर बाकी 13 को भी रेड क्रॉस सोसायटी को सौंप दिया गया। इस तरह हमास की कैद में रहे इजरायल के 20 लोग दो साल बाद रिहा हुए हैं। इन लोगों के छूटने पर जश्न का माहौल है। तेल अवीव की सड़कों पर इजरायली झंडों के साथ लोग निकले हैं और झूम रहे हैं। इसके अलावा कैदियों के परिजनों ने भी इस पर खुशी जताई है। कुछ लोग तो अमेरिकी झंडे भी लिए दिखे हैं। इन लोगों का कहना है कि अमेरिका के प्रयासों से ही यह हुआ है। इसलिए उसे धन्यवाद देने के लिए हम झंडे लेकर निकले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.