रायपुर, दिसम्बर 16 -- बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर विपक्षी दलों से भी तरह-तरह के दिलचस्प प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई विपक्षी नेताओं ने भी नितिन के व्यावहार और विनम्रता की तारीफ की है। इस बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने तो 'नितिन' को अपने लिए शुभ संकेत बताया और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद भी लगा बैठे हैं। ये नेता कोई और नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान नितिन नबीन से जुड़े एक सवाल के जवाब में नितिन गडकरी को याद किया और फिर याद किया कि कैसे एक नितिन के भाजपा अध्यक्ष बनने से उनकी सरकार बनी थी। उन्होंने पहले और दूसरे नितिन का जिक्र करते हुए कहा, 'ये नितिन.... एक नितिन और बना था, नितिन गडकरी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.