जकार्ता, मई 2 -- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। यही नहीं उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में जिस इस्लाम का पालन किया जाता है, वह ऐसे आतंकवादी हमलों की शिक्षा नहीं देता। उन्होंने कहा कि हम इस आतंकी हमले से निपटने में भारत के साथ हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी तरह के आतंकवाद से कोई नतीजा नहीं निकल सकता है। इसलिए हथियार छोड़कर ही बात करनी चाहिए। इंडोनेशिया के टॉप लीडर ने अपने देश में तैनात भारतीय राजदूत संदीप चक्रवर्ती से यह बात कही। राष्ट्रपति ने पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा करने के लिए ही मीटिंग बुलाई थी। इंडोनेशिया से आई यह टिप्पणी अहम है, जहां दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं। इंडोनेशिया के लोग अब भी अपनी संस्कृति को भारत से जोड़ते हैं। चक्रवर्ती ने बताया कि इंडोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.